होली दहन की रात महिलाओं ने आधीरात किया थाने का घेराव

1 min read
Share this

रायपुर। होली दहन की रात में जहां एक ओर जनता होलीका  दहन में मशगूल थी तो दूसरी पुरानी बस्ती महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर पुरानी बस्ती का घेराव किया। जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत मे आया और रात मे ही काम की शुरूआत हुई और सुबह तक उसे दुरूस्त किया गया।

बताया जाता है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के महामाई पारा वार्ड के ढिमरा पारा निवासियों के घरों में पानी नहीं आ रहा था और जिन घरों में आ रहा था वह गंदा और पीने योग्य नहीं था। उस समय महिलाओं ने मोहल्ले में ही धरना-प्रदर्शन किया लेकिन वार्ड पार्षद व निगम प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इससे परेशान होकर होलिका दहन मंगलवार की रात में महिलाओं घर के पुरुष सदस्य व बच्चों के साथ रात साढे ग्यारह बजे पुरानी बस्ती का घेराव किया।कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय झा भी इनके साथ थे।

वार्ड नागरिकों के द्वारा थाना घेराव की जानकारी मिलते ही प्रशासन पुलिस व निगम के वरिष्ठ अफसाना वहां पहुंचे। इस दरम्यान सभापति प्रमोद दुबे ने निगम के संबंधित कर्मचारियों को तलब किया और रात में ही काम शुरू करवाया।उस समय तक वार्ड पार्षद सरिता वर्मा और सतनाम पनाग भी पहुंचे।