स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद ने बच्चों के साथ खेली होली

1 min read
Share this

रायपुर। स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा रायपुर बाल होली महोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को संस्था की सचिव दीप्ति प्रमोद दुबे ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाकर पिचकारी व रंग गुलाल वितरित की। दीप्ति दुबे ने बताया कि बालपन से बच्चों को जो त्योहार या उत्सव मनाये जाते हैं उनके कारणों को बताये जाने से सनातन धर्म के बारे में बच्चों में जागृति आती है तथा इस माध्यम से बच्चे अनुशासित रहने की प्रेरणा लेते हैं। श्रीमती दुबे ने बताया विभिन्न परिधान में बच्चे भगवान कृष्ण, प्रहलाद, होलिका की भूमिका में रंगा रंग कार्यक्रम मनाया। इस अवसर पर संस्था के जीनू, नीति, प्रिया, आर्य, रवि, राहुल, मनीष एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।