कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

1 min read
Share this

रायपुर। ईडी के द्वारा लगातार कांग्रेसियों को पुजारी पार्क स्थित ईडी दफ्तर में बुलाकर पूछताछ किया जा रहा है। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ईडी दफ्तार के सामने दोनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसजनों का कहना है कि जब तक ईडी के अफसर कांग्रेसजनों को परेशान करना बंद करती तब तक वे रोजाना ही ईडी दफ्तार के सामने धरना प्रदर्र्शन करते रहे हैं। गुरुवार को हुए प्रदर्र्शन में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, महिला सेवा के सदस्य राधा राजपाल, एमआईसी सदस्य पार्षद आकाश तिवारी के अलावा अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेसजनों का कहना था कि अडाणी के खिलाफ क्यों ईडी छापा नहीं मारती और छत्तीसगढ़ में कांग्रेसजनों को परेशान कर रही है। ईडी को महादेव एप और फर्जी चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों के पैसे लूटकर फरार हो चल रहे आरोपियों की तलाश कर उनकी जांच क्यों नहीं करती।