मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया

1 min read
Share this

भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और सप्तपर्णी के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री केदार सिंह मंडलोई और विजय सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री प्रमोद सिंह तोमर, बाबूलाल मंडलोई, सुनील मेवाडा, तीरथ सिंह मीणा, सज्जन सिंह ठाकुर, शुभम मंडलोई तथा श्री इमरान खान ने भी पौध-रोपण किया।