November 25, 2025

छत्तीसगढ़ विधान सभा के मोबाईल एप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

1 min read
Share this

रायपुर। विधान सभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में बुधवार को अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विधान सभा एवं एन आई सी के माध्यम से एक नवीन मोबाईल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गण, मान. संसदीय सचिव, विधायक गण एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे । नवीन मोबाईल एप के माध्यम से निम्न लिखित जानकारियां अविलम्ब प्राप्त होगी:-
बजट की सम्पूर्ण जानकारी, प्रतिदिन की कार्यसूची,प्रश्नोत्तरी,पत्रक भाग-1 (संक्षिप्त कार्य विवरण),पत्रक भाग-2 सभा की असंशोधित कार्यवाही, प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम एवं सदस्यों की जानकारी, राज्यपाल का अभिभाषण,बजट भाषण।