December 13, 2025

मुख्यमंत्री ने सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया याद

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। श्री बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।