संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे में लटका मिला महिला का शव
1 min read
Share this
कांकेर। नरहरपुर थाना अंतर्गत जामगांव में उनके घर में सुखचंद मंडावी की पत्नी कमलादेवी की संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे में लटका शव मिला है। पति सुखचंद मंडावी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच उपरांत कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि नरहरपुर थाना अंतर्गत जामगांव के रहने वाले सुखचंद मंडावी की पत्नी कमलादेवी का शव मिला है। रात में मृतका का पति बगल के गांव में शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। बीती रात 11 बजे वापस आए तो फांसी के फंदे में शव लटका मिला, जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं मृतिका के पति ने बताया कि उनके कुछ जेवरात भी घर से गायब हैं। उस एंगल से भी पुलिस आगे बढ़ रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कह जा सकता है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।