ईडी को कांग्रेस की चेतावनी,झूठे मामले में फंसाया को करेंगे विरोध
1 min read
Share this
रायपुर। ईडी के गिरफ्त में सूर्यकांत तिवारी व जोगेन्द्र को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इन्होने 100 करोड़ का हवाला अडानी के खाते में किया है.फिर इन्हे ही क्यो गिरफ्तार कर परेशान किया जा रहा है अडानी पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उल्टे सूर्यकांत से पूछताछ के नाम पर प्रताडि़त किया जा रहा है। कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी परेशान किया जा रहा है झूठे मामले बनाये जा रहे हैं, यदि ईडी ने आगे ऐसा किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता दमदारी से विरोध प्रदर्शित करेंगे।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम और महापौर एजाज ढेबर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ईडी को चेतावनी भी दी कि झूठे मामले में फंसाया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 6000 करोड़ के कोयला घोटाले की काल्पनिक कहानी गढ़ी गई है। इसमें सूर्यकांत को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि पूछताछ में थर्ड डिग्री क्यों अपनाई जा रही है। ईडी के पास अगर तथ्य होते तो थर्ड डिग्री नहीं अपनाते। सूर्यकांत से डॉ.रमन सिंह के संबंध जग जाहिर है। अडानी और सूर्यकांत ने साथ में काम किया। 100 करोड़ का हवाला जोगेन्द्र और सूर्यकांत ने अडानी के खाते में किया,पर अडानी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। दरअसल यह सब कुछ अडानी समूह के आधिकारी अमन सिंह और डॉ. रमन सिंह की ये साजिश है। डॉ.रमन सिंह की आय से अधिक संपति की जांच क्यों नहीं होती। दस गुना क्यों बढ़ी संपत्ति इसका जवाब आना था।